भागलपुर : अपराधी जवाहर यादव ने किया आत्मसमर्पण

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयाचक मखना निवासी वर्तमान मुखिया बलुआचक पंचायत मुकेश कुमार मंडल के साथ 4 दिसंबर 2023 को रात्रि के साढ़े 9 बजे शादी भोज के दौरान दुर्दांत अपराधी जवाहर यादव और उनके अन्य 5 सहयोगी ने पहले जातिसूचक गाली दिया फिर पिस्तौल के बट से जानलेवा हमला किया और उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

इस मामले को लेकर जगदीशपुर थाना में एस सी एस टी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।इस मामले में 4 अभियुक्त ने कुछ दिन पूर्व आत्मसमर्पण किया था4 दिसंबर 2023 से ही मुख्य अभियुक्त जवाहर यादव फरार चल रहा था।

वहीं पुलिस ने माननीय कोर्ट के आदेशानुसार जवाहर यादव के घर में इश्तेहार भी चिपकाया था,पुलिसिया दबीस से भयभीत होकर आज टाप टेन की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी जवाहर यादव ने एस सी एस टी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

बताते चलें कि इस घटना के आलावे जवाहर यादव के खिलाफ कई मुकदमे लंबित है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *