बौंसी में आंधी-बारिश से लोगों को मिली राहत

बौंसी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद हुई तेज आंधी एवं बारिश से लोगों को राहत मली। दोपहर बाद तेज हवा के झोंकों के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान जोर-जोर से बादल गरज रहे थे। मूसलाधार बारिश की वजहसे आम के किसानों को फायदा हुआ। खासकर खेतों में लगे मूंगकी फसल को काफी फायदा मिला है।

किसानों केमुरझाए चेहरे खिल उठे। अब किसानों को उम्मीद हुई उनके दलहन के फसल बच जाएंगे। वहीं प्रखंड में लगातार जलस्तर नीचे गिरता जा रहा था जिसे लगातार पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोग पेयजल के लिए संकट से जूझ रहे थे बारिश से थोड़ी राहत अवश्य मिली है। तो दूसरी तरफ बारिश की वजह से बाजार में जल जमाव की समस्या उत्पन हो गई। खासकर डेम रोड स्टेशन रोड उत्पन्न हो गया है।

वहीं नगर पंचायत के द्वारा नाले की उड़ाही का कार्य आज से आरंभ किया गया। दोपहर में तापमान जहां 42 डिग्री सेंटीग्रेड था वहीं शाम में गिरकर 30 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया। ठंड हवाओं ने लोगों को राहत दी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *