तटीय राज्यों में भाजपा की सीटें बढ़ने का कारण पीएम की गारंटी : सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार ओडिशा में भाजपा की एकल बहुमत वाली सरकार बनने और मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले आदिवासी नेता मोहन चरण माझी को बधाई दी है।

बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तटीय राज्यों आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में मजबूत इंट्री की है। 2014 में इन तटीय राज्यों में भाजपा 6 सीटें ही जीत पाई थी। इस बार भाजपा ने इन राज्यों में कुल 36 सीटें हासिल की हैं। यह देश के प्रधानमंत्री मोदी की देशव्यापी गारंटी व भरोसे का नतीजा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की लीडरशिप में हुए तीन चुनावों में भाजपा का वोट शेयर भी करीब 17 फीसदी बढ़ा है। मोहन चरण माझी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हम सब के लिए यह गर्व की बात है। यह पहली बार है जब भारत के किसी तटीय राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री ने शपथ ली है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, निदेशक समेत कई नामजद

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *