जगदानंद के बेटे अजीत ने थामा राजद का दामन

बिहार : प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह राजद में शामिल हो गए हैं। वे करीब एक माह पूर्व जदयू से त्यागपत्र दे चुके थे। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बक्सर से सांसद निर्वाचित होने के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ के उपचुनाव में अजीत सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना है। रामगढ़ से विधायक रहते हुए जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने बक्सर संसदीय क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार बनाए गए थे।

 

सुधाकर सिंह के सांसद निर्वाचित होने के बाद रामगढ़ विधानसभा सीट रिक्त होगी। इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर ही राजद ने अपनी रणनीति तय की है। हालांकि, अजीत सिंह ने कहा है कि रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी जो भी फैसला लेगी उन्हें मान्य होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *