बिहार : 24-25 को पेश होंगे राजकीय विधेयक

पटना। विधान परिषद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। पहले दिन शपथ ग्रहण होगा। बिहार विधान मंडल के सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा अनुमति दी गयी अध्यादेशों को सदन पटल पर रखा जाएगा।

वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी को भी सदन पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद दिवंगत प्रमुख व्यक्तियों के लिए शोक प्रकाश होगा। विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने सोमवार को बताया कि राज्यपाल ने बिहार विधान परिषद के सत्र को लेकर निर्देश दिया है। परिषद कार्यालय के अनुसार 23 जुलाई को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प) लिए जाएंगे।

जबकि 24 जुलाई एवं 25 जुलाई को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य निबटाए जाएंगे। वहीं, 26 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम अनुपूरक व्यय- विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर एवं इससे संबंधित विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…