बिहार में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

राजधानी पटना समेत बिहार में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इसके प्रभाव से पटना सहित अन्य जिलों में वर्षा का प्रभाव बना हुआ है।कई जिलों में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा तो कहीं हल्की व छिटपुट वर्षा जारी है। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ नमी युक्त हवा के प्रवाह तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पटना सहित अन्य जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। जबकि, प्रदेश के पांच जिलों के अररिया, सुपौल, मधुबनी, कटिहार और किशनगंज जिले में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अलग-अलग जिलों में वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में 194.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना के पुनपुन में 100.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को राजधानी में 9.5 मिमी वर्षा जबकि, 43.5 मिमी बेगूसराय में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना व आसपास इलाकों में रुक-रुक कर वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

प​श्चिम चंपारण के सिकटा में 166.4 मिमी, मोतिहारी में 158.3 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 130.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 118.6 मिमी, शिवहर के डुमरी में 110.8 मिमी, पटना के पुनपुन में 100.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 94.4 मिमी, अररिया के फारबिसगंज में 90.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह गया का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं भागलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े..

पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share Add as a preferred…

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

Share Add as a preferred…