बिहार के झंझारपुर में सनकी ने सास, पत्नी और दो बच्चों को भी मार डाला

सनकी ने सास, पत्नी और अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। इसकी जानकारी शनिवार सुबह 6 बजे लोगों को हुई।

वारदात के वक्त घर में कुल 6 लोग मौजूद थे, जिनमें चार की हत्या आरोपित ने कर दी। आरोपित ने मसाला कूटने वाले मूसल और जांता के पत्थर व उसके हत्थे का इस्तेमाल हत्या करने के लिए किया।

परिजनों व पुलिस के अनुसार आरोपित ने सास प्रेमलता देवी (60) का सिर कुचल दिया था, पत्नी हिरण देवी (25) के सिर में भी गंभीर चोट के जख्म थे और उसके पेट से खून निकल रहा था। चार वर्षीय प्रीति के मुंह से खून निकल रहा था और उसका मुंह कुचला हुआ था, जबकि छह माह की प्रिया के गले से खून निकल रहा था। हत्या को अंजाम देने में उसके साथ कोई और भी शामिल था, जिसने सभी को पहले बेरहमी से पीटा और फिर चार लोगों की हत्या कर दी। एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि वारदात रात लगभग 12-2 बजे के बीच की है। वारदात के चश्मदीद दो बच्चों ने पलंग के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। दोनों बच्चे हत्यारोपित के साले के पुत्र व पुत्री हैं। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके फूफा (पवन महतो) ने सभी को पहले मारा-पीटा फिर हत्या कर दी।

एक टीम आरोपित पवन महतो के गांव आवाम (दरभंगा) भेजी गई है। हत्या की वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी चश्मदीद बच्चों से मिली है।

-पवन कुमार, एसडीपीओ, झंझारपुर

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…