भागलपुर के एमजी रोड में महिला के साथ मनचलों ने की छेड़खानी

भागलपुर : इशाकचक-जोगसर थाना क्षेत्र के एमजी रोड में शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों मनचलों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया।बड़ी खंजरपुर की रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ शाम को आईसक्रीम पार्लर के पास खड़ी थी। इसी दौरान घंटाघर की तरफ से ट्रिपल लोड बाइक सवार बदमाशों ने बाइक रोक कर छेड़खानी की।

महिला ने बदमाशों को पकड़ना चाहा, लेकिन वह तेजी से कचहरी चौक की तरफ भाग निकला। महिला ने कहा कि वह झारखंड में रहती है। वह अपने मायके आई थी। उन्होंने कहा कि वह अब भागलपुर से निकल गई है, इस कारण पुलिस को शिकायत नहीं कर सकी।

इशाकचक थानेदार उत्तम कुमार ने बताया कि अब तक शिकायत नहीं मिली है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…