बांका : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

बांका। टाउन थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव निवासी घनश्याम मंडल के छोटे बेटे सुनील कुमार (26) का शव पुलिस ने रविवार को मंदार पर्वत स्थित सीता कुंड के समीप से बरामद किया।

बताया गया कि प्रेम संबंध में पहले गला घोटकर उसे मौत के घाट उतारा गया, फिर वहीं पत्थर से सिर को कुचलकर शव को ठिकाना लगाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया। बौंसी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

एसडीपीओ विपीन बिहारी ने बताया कि त्रिकोणीय प्रेम संबंध में युवक की हत्या हुई है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…