बर्ड फ्लू से दुनिया में पहली बार इंसान की हुई मौत

मेक्सिको सिटी में एक 59 वर्षीय व्यक्ति की बर्ड फ्लू से मौत हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि एच5एन2 वायरस के कारण हुई थी। यह पहले कभी किसी इंसान में नहीं पाया गया था।

17 अप्रैल को बुखार, सांस लेने में तकलीफ और दस्त होने से पहले कई बीमारियों के कारण बिस्तर पर था। 24 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसी दिन उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने यह नहीं बताया कि वह व्यक्ति कैसे संक्रमित हुआ। सामान्य आबादी के लिए खतरा कम है। वायरस से पीड़ित व्यक्ति के पोल्ट्री फॉर्म में या जानवरों के संपर्क में आने का कोई इतिहास नहीं था।

इंसानों को है खतरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा एच5एन2 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का एक उपप्रकार है। यह आम तौर पर जानवरों में फैलता है, लेकिन इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। इंसानों में संक्रमण मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों या दूषित वातावरण के सीधे संपर्क के माध्यम से प्राप्त हुआ है। मनुष्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस संक्रमण हल्के से लेकर गंभीर ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण का कारण बन सकता है और घातक हो सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    कराची आतंकी हमले पर भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *