बदनाम ठेकेदार SP सिंगला डिबार, RCD छोड़ने से पहले डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कर दी बड़ी कार्रवाई

भागलपुर के अगुवानी घाट हादसे की जिम्मेवार पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के खिलाफ बड़ा एक्शन हो गया है। विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग छोड़ने से पहले SP सिंगला को दोषी मानते हुए डिबार कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब कंपनी किसी दूसरे टेंडर में शामिल नहीं हो सकती है। खुद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगुआनी घाट पुल गिरने के मामले में एजेंसी एस सिंगला दोषी पाई गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी को डिबार करने के आदेश हमने दे दिया था। संबंधित इंजीनियर पर कारवाई के भी आदेश दे दिए थे। विकास आयुक्त के नेतृत्व में कमिट बनेगी और गंगा पुल पर पुल निर्माण के लिए एजेंसी चयन का काम होगा।

पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अंतिम समय में आदेश दे दिए गए हैं और कार्रवाई होकर रहेगी। उन्होंने बताया कि अगवानी घाट पुल का फाइल मिल नहीं रहा था। फाइल देने में खेल किया जा रहा था। सीएम का साफ निर्देश दिया था, हमने कार्रवाई की है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी की औकात नहीं है जो हमें हटा दे। उप मुख्यमंत्री के नाते हमको सब विभाग पर नजर रहती है। यह कंपनी सिंगला, जबतक अगुवानी घाट पुल का निर्माण नहीं करा देती, तबतक दूसरे टेंडर में भाग नहीं ले सकती। हमने आदेश दे दिए हैं। अब फाइल कोई बदल नहीं सकता।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ट्रैफिक चालान के मामलों का जल्द होगा निपटारा, अब स्थायी लोक अदालत में होगी सुनवाई; सभी जिलों को जारी हुए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    यूपी पुलिस अधिकारी से फोन पर हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल, मुकेश सहनी बोले- ‘मुझे रोकिएगा तो कोर्ट में मिलूंगा’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *