पेपर लीक मामले में बिहार सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा बयान,दोषी कोई भी हो कार्रवाई होना तय है

भागलपूर : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार देर रात भागलपुर पहुँचे जहां सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने जोड़दार स्वागत किया। यहां उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर बड़ा बयान दिया है कहा कि इसमें गड़बड़ी हुई है और गड़बड़ी करने वालों की पहचान भी हो गयी है इसपर कड़ी कार्रवाई भी होगी। गड़बड़ी करने वाला कोई भी हो कितना भी बड़ा कद्दावर इसमें क्यों न हो कोई नहीं बचेगा।

जाँच हो रही लोग पकड़े भी जा रहे हैं। दोषी कौन है यह जाँच हो रही है सामने आएगा कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति या उनके साथ रहने वाले क्यों न हो वह नहीं बचेंगे। जब तक जाँच होती है तब तक कोई उसपर तंज कसेगा कोई इसपर तंज कसेगा ताकि सच्चाई सामने नहीं आ सके। मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

ये भी पढ़े..

पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share Add as a preferred…

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

Share Add as a preferred…