पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज

पूर्णिया : नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव एवं उनके एक सहयोगी के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एफआईआर एक फर्नीचर व्यवसायी राजा कुमार ने दर्ज कराई है। व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 के दो अप्रैल को सांसद ने उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद वर्ष 2023 के दुर्गापूजा के दौरान फोन एवं व्हाट्सएप कॉल के जरिए व्यवसायी से 15 लाख रूपये एवं सोफा सेट की मांग की। पुन 4 जून को अमित यादव ने कहा कि पांच साल पूर्णिया में रहना है। व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए नहीं देने पर पूर्णिया छोड़ने एवं जान से मारने की धमकी दी गई।

एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि व्यवसायी का आवेदन मिलने के बाद सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू है। इधर सांसद पप्पू सादव ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि यह मामला उनकी राजनीतिक छवि बिगाड़ने की एक साजिश है।

  • ये भी पढ़े..

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *