पटना में अपराधियों का तांडव: थाने के पास की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो दोस्तों को मारी गोली

बिहार में गांव-शहर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां बेखौफ बदमाशों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दानापुर थाना के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, घायलों में एक प्रकाश कुमार है जो दानापुर थाना के पास ही रहता है। बदमाशों ने उसे तीन गोलिया मारी है। प्रकाश अपने एक दोस्त के साथ टहल रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से दोनो घायल हो गए। घायल प्रकाश का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

थाने के पास हुई इस वारदात को लेकर इलाके लोगों में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पूर्व के विवाद को लेकर हत्या की इ वारदात को अंजाम देने की आशंका है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *