पटना जंक्शन के समीप लगी भीषण आग, बहुमंजिला इमारत धू धूकर जली, मची अफरातफरी

राजधानी में बढ़ते तापमान के बीच अगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. गुरुवार को ऐसे ही एक मामले में  पटना जंक्शन के समीप एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक महिला के आग की चपेट में आने की खबर है. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की उठती लपटों को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई. कुछ लोगों के आग वाली बिल्डिंग में फंसे होने की भी आंशका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे है. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. बता दे की पटना जंक्शन के समीप का इलाका काफी भीड़ भाड़ का इलाका है. जिसमे कई होटल मौजूद है. ऐसे में आग से बड़ा नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मी जुटे हैं।

आग की चपेट में कुछ वाहनों के भी आने की खबर है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है. दमकल के कर्मी आग बुझाने में लगे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…