नवगछिया एसपी पुरण झा ने एएसआई को दी श्रद्धांजलि, मदद का भरोसा

भागलपुर : नवगछिया एसपी पुरण झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए देवनाथ राम को मुजफ्फरपुर जिला भेजा गया था। मतदान बाद सप्तम चरण के लिए वे रोहतास जिला गए थे जहां बुधवार को कर्तव्य के दौरान लू लगने से अचानक बेहोश होकर गिर गए।

उन्हें सदर अस्पताल रोहतास सासाराम भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई। उक्त पदाधिकारी के परिजनों को सूचित करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

नवगछिया पुलिस परिवार उनके शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिवार के हरसंभव मदद को तैयार है। एएसआई भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमरेय नवादा गांव के रहने वाले थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *