नये परिवहन कानून के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर आज से आंदोलन करेंगे वाहन चालक

हिट एंड रन कानून के खिलाफ मंगलवार से बिहार के वाहन चालक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। बैरिया बस स्टैंड के पास वाहन चालकों द्वारा मंगलवार को प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं के अनुसार वाहन चालक मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर हर दिन वाहन चलाएंगे। इस बीच दोपहर 12 बजे से दो बजे तक परिचालन ठप रखेंगे।

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार के महासचिव राजकुमार झा ने विभिन्न संगठन के साथ बैठक कर एक बयान के जरिए यह जानकारी दी।

पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव और महासचिव बिजली प्रसाद, पटना जिला मोटर कैब चालक संघ के अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा और सचिव कन्हैया, पटना जिला ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष मनोज और सचिव हिमांशु कुमार ने कहा है कि मंगलवार से पूरे पटना जिले में काला बिल्ला लगाकर अपनी गाड़ियों का परिचालन करेंगे।

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस संकट पर…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    HIGHLIGHTS: भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ पर…

    Continue reading