तेजप्रताप यादव बोले: पहले विचार करें फिर धर्म पर बोले

पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने धर्म एवं राम मंदिर को लेकर दिए जा रहे बयानों से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर व अन्य को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि धर्म पर बोलने के पहले विचार करना चाहिए। मेरी समझ से ऐसे बयानों से बचना चाहिए।

तेजप्रताप ने मीडिया से कहा कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुद्दों पर आरोप लगाया कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वे लोग राम को ही आगे कर देते हैं। उन्होंने संघ व भाजपा पर देश को तोड़ने का भी आरोप लगाया।

भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब इन लोगों ने महात्मा गांधी को नहीं छोड़ा तो देश को टुकड़े-टुकड़े करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। बिहार और देश की जनता देख रही है।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…