धनबल का खूब इस्तेमाल कर रही है भाजपा : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और धर्म के सहारे सत्ता में बने रहना चाहती है। दूसरी ओर जनता की मुसीबतें बढ़ाई गईं। माफिया फल-फूल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी रोक लगा सकती है।

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए प्रचार कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस 55 वर्षों तक सत्ता में रही लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। वहीं, भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और भ्रष्ट कांग्रेस को कहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधायकों को खरीदकर कभी सरकारें नहीं गिराईं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने धनबल से हिमाचल में जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया। विधायकों को 100-100 करोड़ का लालच दिया। देश के प्रधानमंत्री पर लोकतंत्र को बनाए रखने, नैतिकता को बनाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन वे यहां कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का काम करवाते रहे।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर बताते हैं, लेकिन जब राज्य में आपदा आई तो वह एक बार भी हिमाचल प्रदेश नहीं आए।

  • ये भी पढ़े..

    कराची आतंकी हमले पर भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद

    Share Add as a preferred…

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *