टंकी की खुदाई करने गए मजदूर की मौत

मजदूरी करने गए मजदूर की हुई मौत, गया था टंकी की खुदाई करने

भागलपुर के गोराडीह के रहने वाले एक मजदूर की मौत दम घुटने से हो गई, वह शौचालय की टंकी बनाने के लिए खुदाई करने गया था, काम करने के दौरान वह बेहोश हो गया जिससे उसकी मौत हो गई, मृतक की पहचान 45 वर्षय कारु मंडल के रूप में हुई है, सूचना पर गोराडीह पुलिस मृतक के घर पहुंची वहां परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कारू के छोटे भाई मनोज ने बताया कि मेरा भाई उमाशंकर यादव के घर टंकी की खुदाई करने गया था दोपहर बेहोशी की हालत में उसे घर पर लाकर छोड़ दिया था साथ ही मजदूरों ने बताया की खुदाई के दौरान दम घुटने से वह बेहोश हो गया लेकिन उसे पास के अस्पताल में लेकर जाने के बदले घर पहुंचा दिया मनोज ने बताया कि मेरा भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *