‘जल्द से जल्द बननी चाहिए सरकार’, NDA की मीटिंग में मोदी से बोले नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बुधवार को सहयोगी दलों के साथ बैठक कर सरकार गठन को लेकर चर्चा की. NDA की मीटिंग में शामिल सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार बनाने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए. हमें जल्द से जल्द सरकार बनानी चाहिए. बैठक में चंद्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल पटेल, चिराग पासवान, कुमारस्वामी, चिराग पासवान और जयंत चौधरी मौजूद रहे.

बुधवार को प्रधानमंत्री के सरकारी आवास LKM पर NDA की बैठक हुई. बैठक में शामिल नेता शाम 7:45 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

आज पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने मंत्रिपरिषद सहित अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें.

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *