जगदीशपुर के दादा टोला में पडोसी ने झोपड़ी हटाने को लेकर जान मारने की दी धमकी

जगदीशपुर के दादा टोला में पडोसी ने झोपड़ी हटाने को लेकर जान मारने की दी धमकी

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के दादा टोला के वार्ड चार में बिहार सरकार के जमीन पर अनुसूचित जाति के विक्रम पासवान दो पुश्तो से रह रहे है |लेकिन उस जमीन पर से पड़ोसी जमींदार संजय पासवान द्वारा जान मारने की धमकी देते हुए बाई जबरन झोपड़ी हटाने का प्रयास किया जा रहा है |इस मामले को लेकर पिडित विक्रम पासवान ने बताया कि बिहार सरकार के जमीन पर दो पुश्तो से हम लोग रह रहे हैं | लेकिन उस जमीन पर से पड़ोसी जमींदार संजय पासवान एवं इनके सहयोगी के द्वारा गोली बंदूक दिखाकर जान मारने की धमकी देते हुए बाई जबरन जमीन पर से झोपड़ी हटाने का प्रयास किया जा रहा है | मना करने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं| इस मामले को लेकर जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है|

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *