गोराडीह मामले में सिटी एसपी ने कहा – प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने और करंट लगाने की बात झूठ

भागलपूर :  गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों सुमेश मंडल हत्याकांड में संदिग्ध के नाम पर पांच बेगुनाहों को थाना ले जाकर बुरी तरह से पीटने प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने मामले में एसएसपी के निर्देश पर मामले की हुई जाँच एसएसपी ने थानाध्यक्ष शान्ता सुमन को पद से हटा दिया साथ ही दरोगा सनोज कुमार को लाइन हाजिर किया है।

वहीं मामले में सिटी एसपी ने कहा कि प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने और करंट लगाने की बात झूठ है। जिन्होंने आरोप लगाए है उनसे शख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस बात को नहीं कबूला है वहीं थानाध्यक्ष और दरोगा पर कार्रवाई हुई है आगे मामले की जाँच की जा रही है। अब सवाल यह है कि अगर उन लोगो के साथ थाना पर ज्यादती नहीं कि गयी तो जख्म कैसे हैं और थानाध्यक्ष दरोगा पर कार्रवाई फिर कैसे हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…