कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के चार डॉक्टरों के वेतन पर रोक

भागलपुर :कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव के चार डॉक्टरों के अप्रैल माह के वेतन पर रोक लगायी गयी है। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद मोहन ने बताया कि डॉ. गौरव कुमार, डॉ. सीतांशु शेखर, डॉ. नीतू कुमारी और डॉ. नंदन कुमार का अप्रैल माह का वेतन रोका गया है। उक्त कार्रवाई डॉक्टर के अनुपस्थित रहने और ससमय उपस्थित नहीं होने की मिल रही शिकायत पर की गई है।

प्रभारी उपाधीक्षक के वेतन पर भी नौ माह पहले ही डीएम भागलपुर के निर्देश पर सिविल सर्जन भागलपुर ने रोक लगा दी है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…