उमस भरी गर्मी के बीच राहत वाली खबर, इस दिन से होगी बारिश

एक दिन में सात डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया जिससे शुक्रवार को भी दिन में उमस भरी गर्मी से परेशानी रही। वहीं, अब शहर के उपर हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।

कभी तेज हवा राहत देगी तो कभी हवा थमने और धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का भी एहसास होगा। तापमान सामान्य रहेगा। कभी कभी घने बादल छा जाएगा। चार दिन बाद फिर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम

कुल मिलाकर फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 24 से 28 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान 26 मई से हल्की वर्षा की संभावना है।

इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, भागलपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

80 प्रतिशत आद्रता के साथ 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व हवा चल रही है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। उमस भरी गर्मी रह सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *