इस महिला की खूबसूरती पर मर-मिटते हैं लोग, पर सच्चाई पता चलते ही बना लेते हैं मुंह!

वैसे तो कहते हैं कि खूबसूरती का पैमाना सिर्फ चेहरा नहीं होता बल्कि इंसान का मन और स्वभाव होता है. अगर इंसान मन से अच्छा और सच्चा है तो वही असली खूबसूरती है. हालांकि ऐसा बहुत कम ही लोग सोचते हैं. ज्यादातर लोगों के लिए चेहरे की खूबसूरती ही असली खूबसूरती होती है. ऐसे में आमतौर पर लड़के यही सोचते हैं कि उन्हें एक ऐसी ही गर्लफ्रेंड चाहिए, जो खूबसूरत हो और जिसके साथ वो कहीं भी आराम से घूम-फिर सकें, मौज-मस्ती कर सकें. आजकल एक ऐसी ही महिला चर्चा में है, जो खूबसूरत तो बहुत है, जिसे देखते ही लोग उसपर फिदा हो जाते हैं, लेकिन जब उन्हें उसकी हकीकत पता चलती है तो फिर उनका मुंह बन जाता है.इस महिला का नाम प्रिंसेस अप्रैल है. प्रिंसेस देखने में बहुत ही खूबसूरत हैं और यही वजह है कि लड़के उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठते हैं और फिर डेट पर ले जाने की भी कोशिश करते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि प्रिंसेस लड़कों के साथ डेट पर चली भी जाती हैं, लेकिन जैसे ही वो अपनी सच्चाई बताती हैं, लड़के फिर दोबारा उनसे मिलने के लिए मना ही कर देते हैं.

https://www.instagram.com/p/C7qaR6jSimU/?igsh=MWlqODdzbnN2NDEzcw==

डेट पर चलने को कहने लगते हैं लोग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंसेस सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. कभी वो बिकनी पहने नजर आती हैं तो कभी शॉर्ट ड्रेस में. उनका यही अंदाज देख कर लोग उनपर मर-मिटते हैं और डेट पर चलने का ऑफर भी दे डालते हैं. प्रिंसेस बताती हैं कि कई लड़के तो डेट पर जाने के लिए उनसे जिद ही करने लगते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो मुश्किल से 25-50 साल की होंगी, लेकिन जब वह उन्हें अपनी असली उम्र बताती हैं तो वो भी हैरान रह जाते हैं.

असली उम्र पता चलते ही हो जाते हैं दूर

दरअसल, प्रिंसेस दावा करती हैं कि वो 46 साल की हैं, लेकिन उन्हें देख कर कोई भी नहीं कह सकता कि उनकी इतनी उम्र है. टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने वीडियोज में वह बताती हैं कि जब तक वह अपनी असली उम्र नहीं बता देती हैं तब तक लोग उन्हें पसंद करते रहते हैं, लेकिन उम्र का पता चलते ही वो रफूचक्कर हो जाते हैं.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक आंदोलन पर बढ़ा तनाव: CJP ने लगाए गंभीर आरोप, संसद मार्च की अनुमति से दिल्ली पुलिस का इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *