अपराधियों के बारे में बताएं तेजस्वी , सरकार करेगी कार्रवाई- विजय सिन्हा

पटना: बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वे लगभग प्रत्येक दिन राज्य में घट रही आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं।

इस पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है और कहा कि तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं।अगर उन्हें आपराधिक घटनाओं या अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी है तो उन्हें सरकार को बताना चाहिए।

सरकार उसपर कार्रवाई करेगी। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अभी एनडीए की सरकार है हर अपराधियों पर कार्रवाई करेगी, यह उनके माता पिता की सरकार नहीं है कि कार्रवाई नहीं करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में DRI की बड़ी कार्रवाई, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भोला झा के पैतृक आवास पर छापेमारी

    Share Add as a preferred…