भागलपुर : मिठाई दुकान का ताला तोड़कर चोरी

भागलपुर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द स्थित रामवती कन्या मध्य विद्यालय के सामने स्थित कारू साह की मिठाई दुकान का मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य ताला तोड़कर चोरी कर ली।

चोर कैस बॉक्स से साढ़े तीन हजार नकदी, बहीखाता, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आयुष्मान कार्ड और ताजी मिठाइयां ले गये। दुकान मालिक कारू साह ने बताया सुबह सवा चार बजे दुकान के बगलगीर ने फोन पर दुकान का दरवाजा टूटने की जानकारी दी। पत्नी बेटा के साथ दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिली।

उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ मधुसूदनपुर थाने में आवेदन दिया। मामले पर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि आवेदन मिला है। जल्द आरोपित को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *