भागलपुर : जेल से निकला कुख्यात दिलखुश कट्टा के साथ गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने बुधवार को कट्टा और गोली के साथ कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा को सूचना मिली कि हाल ही में जेल से निकला कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार को संदिग्ध अवस्था में देखा गया है।

एसपी ने नवगछिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। जिसमे डीआईयू प्रभारी एवं गोपालपुर थानाध्यक्ष को शामिल किया गया। टीम ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के डीमहा निवासी दिलखुश कुमार को एक लोडेड देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ बंजारा होटल के समीप गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी में चालक सिपाही सुनील कुमार के साहसिक कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। दिलखुश पर 10 आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन और जनसुरक्षा पर दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *