भागलपुर : प्रेम-प्रसंग में शादी के बाद लड़का हुआ फरार,लड़की ने की शिकायत

बांका जिला के जगतपुर बाराहाट की रहने वाली युवती ने प्रेमी पर शादी करके परिजनों के साथ फरार होने पर डीआईजी से लिखित शिकायत की है।

पीड़ित युवती ने बताया कि गांव के ही रहने वाले मनीष पासवान से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ 17 मई को घर से भाग कर विवाह कर लिया। शादी के समय पति मनीष पासवान के परिजन भी मौजूद थे। शादी के बाद साथ रह रहे थे।

इसी बीच ससुर एवं अन्य लोग पति को लेकर चले गए। अब 10 लाख रुपये की मांग कर रहें हैं। रुपये नहीं देने पर साथ रहने से मना कर रहें है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सिटी एसपी राज से भी मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं। वह भागलपुर में किसी तरह रहकर जीवन यापन कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर एयरपोर्ट विस्तार पर बढ़ी उम्मीद, एएआई ने बिहार सरकार को सौंपी व्यवहार्यता रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *