भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्री का पैर कटा, गंभीर

भागलपुर। गया-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सोमवार को एक यात्री दाया पैर कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में आरपीएफ यात्री को रेलवे अस्पताल ले गयी। जहां यात्री की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मायागंज रेफर कर दिया। घटना स्टेशन में लोहिया पुल के नीचे प्लेटफार्म एक की बताई जा रही है।

कहलगांव के रानी दियारा नयानगर निवासी अनीश कुमार निजी काम से महिला थाने में आया था। यहां से वो कचहरी में मुकदमे के सिलसिले में वकील से मिलने गया। वो गया-हावड़ा एक्सप्रेस से घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचा। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान घटना घट गयी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *