नवगछिया कोर्ट परिसर में अधिवक्ता पर हमला, एसपी को आवेदन

नवगछिया। व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर, वर्तमान कुमादपुर रंगरा निवासी केशरी कुमार गोस्वामी ने बुधवार को नवगछिया एसपी को आवेदन देकर गवाही के दौरान कोर्ट परिसर में हमला करने की बात कही।

आवेदन में बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सत्र वाद संख्या 94/24 में खरीक के चोरहर निवासी अमृता देवी पति रविंद्र सिंह व सुमन कुमार पिता सिकंदर महतो को वाद में गवाही दिलाने अपर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में जा रहा था।

अपर जिला जज प्रथम के गेट के पास पहुंचा की अजय झा ने साथ चल रहे मेरे रौशन कुमार एवं मुझे गाली देते हुए कहा कि तुमको गवाही नही दिलवाने के लिए बोला था, आज भी तुम मेरा बात नहीं माना। अधिवक्ता ने अजय झा पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुन कोर्ट परिसर से लौटने पर गौरव झा पिता अजय झा ईंट से हमला किया। अधिवक्ता ने कार्रवाई की गुहार लगायी है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *