दो माह बाद भागलपुर में डीएल का स्मार्ट कार्ड बनना शुरू

भागलपुर। करीब दो माह बाद जिला परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस वाला स्मार्ट कार्ड मुख्यालय से आने के बाद पदाधिकारियों और कर्मियों ने राहत ली है। डीएल के लिए बुधवार को 25 सौ स्मार्ट कार्ड आ गया है। अब डीएल का स्मार्ट कार्ड बनना शुरू हो जायेगा। दो माह में डीएल का स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए लगभग चार हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं। अब कार्ड बनाकर आवेदन करने वाले को उनके दिये गये पते पर पोस्ट किया जायेगा। आरसी बनाने को लेकर स्मार्ट कार्ड नहीं आया है।

  • ये भी पढ़े..

    कारगिल विजय दिवस: भागलपुर में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह के अदम्य साहस को किया गया नमन

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की सभी 238 पंचायतों में मनाया गया ‘पंचायत विकास दिवस’, डीएम ने महेशी पंचायत पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    Share Add as a preferred…