भागलपुर में बसों की हुई जांच – दो लाख, 30 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

भागलपुर। मानक के अनुरूप बस नहीं चलाने वाले वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो दिनों में नवगछिया सहित जिले के अन्य जगहों पर मोटर यान निरीक्षक एसएन मिश्रा के नेतृत्व में कई बसों की जांच की गयी। इसमें कई बसें ऐसे मिलीं जो मोटर वाहन अधिनियम के एक्ट के मानकों को तय किए बिना ही चल रही थीं। ऐसी बसों का चालान काटा गया। लगभग दो लाख, 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

  • ये भी पढ़े..

    कारगिल विजय दिवस: भागलपुर में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह के अदम्य साहस को किया गया नमन

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की सभी 238 पंचायतों में मनाया गया ‘पंचायत विकास दिवस’, डीएम ने महेशी पंचायत पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    Share Add as a preferred…