उत्तरप्रदेश में युवक ने लिया पाकिस्तान से फंडिंग, गिरफ्तार कर एटीएस कर रही पूछताछ

उत्तर प्रदेश में आतंकियों को पाकिस्तान से फंडिंग का मामला सामने आया है। यूपी एटीएस ने इस मामले में रविवार रात गाजियाबाद जिले के फरीदनगर कस्बे में छापेमारी कर एक युवक को उठाया। उसके बैंक खाते में 70 लाख रुपये की फंडिंग हुई थी, जबकि खाता बिहार के चंपारण जिले से अपडेट हो रहा था। एटीएस ने नोएडा में उससे पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एटीएस के अधिकारियों ने रियाजुद्दीन नाम के युवक से कई घंटे पूछताछ की। फरीदनगर स्थित उसके बैंक खाते में 30 दिन में 70 लाख रुपये पाक से आए थे। बैंक खाता रियाजुद्दीन के नाम है, जबकि उसमें मोबाइल नंबर बिहार के चंपारण के इजहारुहल हुसैन का था।

सूत्रों के अनुसार, बैंक खाता इस्तेमाल करने के लिए रियाजुद्दीन को दस हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहे थे। एटीएस अब यह पता लगा रही है कि रियाजुद्दीन के और कितने बैंक खाते हैं। वह पिलखुवा में वेल्डिंग का काम करता है। स्थानीय पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। रविवार को वह फरीदनगर आया हुआ था। एटीएम की छापेमारी के बाद खुफिया विभाग भी हकरत में आ गया है। गाजियाबाद में डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि रियाजुद्दीन के खाते में विदेशी फंडिंग की बात सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों कार्रवाई कर रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *