भागलपुर में युवक गिरफ्तार, घर से 2.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

भागलपुर, 4 सितंबर 2025 –नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबरगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को 2.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

घर में छिपाकर रखा था ब्राउन शुगर

गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक कुमार (मोहद्दीनगर, कागजीटोला लेन निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दीपक ने स्वीकार किया कि उसने अपने घर में ब्राउन शुगर छिपाकर रखा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस उपाधीक्षक नगर-1/2 के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान दीपक के घर से 2.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

दो मामले दर्ज

इस संबंध में पहले बाबरगंज थाना कांड संख्या 57/25 दर्ज किया गया था। छापेमारी के बाद उसके खिलाफ एक और मामला कांड संख्या 58/25 में दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, पदाधिकारी शिवजी कुमार, तथा सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, सीओ रमेश कुमार और संतोष कुमार शामिल रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…