काम पर नहीं लौटे संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त, पदों पर होगी नई भर्ती

पटना, 4 सितंबर 2025राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताली संविदा कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है। विभाग जल्द ही इसका औपचारिक आदेश जारी करेगा।

पद घोषित होंगे रिक्त, होगी नई भर्ती

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनके पदों को रिक्त घोषित कर उन पर नए कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन इसी महीने प्रकाशित करने की तैयारी है।

3 सितंबर तक लौटने का था अल्टीमेटम

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने हड़ताली कर्मियों को 3 सितंबर की शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन समयसीमा के भीतर काम पर वापस न लौटने वालों की सेवा सीधे समाप्त कर दी गई।

विशेष सर्वे पर असर

गौरतलब है कि संविदा कर्मियों की हड़ताल से विशेष सर्वे कार्य की प्रगति पर असर पड़ रहा था। विभाग ने चेतावनी दी थी कि हड़ताल के कारण सरकारी कार्य बाधित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…