
Gaya Police ने बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान Gaya जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मसौथा खुर्द गांव निवासी उमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मंत्री के खिलाफ किया था आपत्तिजनक टिप्पणी
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के खिलाफ अपशब्द और आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। वीडियो सामने आने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पता चला कि वीडियो अपलोड करने वाला युवक मानपुर प्रखंड के मसौथा खुर्द गांव का रहने वाला उमेश कुमार है।
तकनीकी जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सत्यापन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार ऑटो चलाने का काम करता है और सोशल मीडिया पर रील एवं वीडियो अपलोड करता था।
पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने मंत्री संतोष कुमार सुमन के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
“गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। इस तरह का वीडियो बनाने के पीछे उसकी क्या मंशा थी, इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। युवक को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”
— Shashi Kumar
पहले जीतनराम मांझी को लेकर भी वायरल हुआ था वीडियो
बीते सप्ताह केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अपशब्द और धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने Patna निवासी युवक राजेश राव को गिरफ्तार किया था। उसे Nalanda इलाके से पकड़ा गया था।
अब पिता के बाद पुत्र संतोष कुमार सुमन को लेकर वायरल वीडियो मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है।
कौन हैं संतोष कुमार सुमन?
51 वर्षीय संतोष सुमन बिहार सरकार में लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री हैं। वह Hindustani Awam Morcha (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनके पिता Jitan Ram Manjhi केंद्रीय मंत्री हैं, जबकि उनकी पत्नी Deepa Manjhi इमामगंज से विधायक हैं।


