योगी की हुंकार: कहा—विकास और विरासत का संगम, अपराधियों के लिए बुलडोजर ही जवाब

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र के बेलागांव हाईस्कूल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और बिहार में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीतामढ़ी में माता जानकी का भव्य मंदिर एनडीए सरकार बनाएगी, जो विकास और सांस्कृतिक विरासत—दोनों को साथ लेकर चलने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

“समृद्ध विकास माफिया और अपराध पर नहीं टिक सकता” – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने अपराध और माफिया के खिलाफ अपनी सख्त नीति दोहराते हुए कहा कि
“समृद्ध विकास माफिया और अपराध के बल पर नहीं टिक सकता।”

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर उत्तर प्रदेश में पहले ही सख्त संदेश दिया जा चुका है और कानून-व्यवस्था से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं।

योगी ने दावा किया कि एनडीए सरकार बिहार में युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में भी यह अभियान तेजी से जारी रहेगा।

“2005 से पहले वाले लोगों को मौका मिला तो बिहार फिर पिछड़ जाएगा” – सीएम योगी

जनसभा में भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों का ज़िक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि
“2005 से पहले वाले उन लोगों को फिर मौका न दें, वरना बिहार वापस पिछड़ी सूची में जा सकता है।”

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए स्थानीय मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार को भारी मतों से विजय कराने की अपील की।

  • ये भी पढ़े..

    अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व RJD MLC सुबोध राय पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने अजगैविनाथ धाम पहुंचे अधिकारी, कई पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित

    Share Add as a preferred…