World Cup 2023: पाकिस्तान की जीत से एक टीम को सेमी फाइनल में मिली एंट्री, देखें Points Table का हाल

वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में ग्रीन टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 21 रन से जीत मिली। पाकिस्तान की इस रोमांचक जीत से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को बड़ा फायदा हुआ है। वह सेमी फाइनल में पहुंच गई है. अफ्रीकी टीम से पहले मेजबान भारतीय टीम ने सेमी फाइनल का टिकट कटाया था।

पाकिस्तान की जीत के बाद कुछ इस तरह है अंकतालिका:

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तान की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। ग्रीन टीम ने टूर्नामेंट में अबतक कुल आठ मुकाबले खेले हैं। इस बीच उसे चार मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। उसके नाम आठ अंक (0.036) हैं।

वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद कीवी टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड को अपने आठ मुकाबलों में चार जीत एवं चार हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम के नाम आठ अंक (0.398) हैं।

भारत टॉप पर काबिज:

अंकतालिका में पहले स्थान पर मेजबान टीम भारत स्थित है। ब्लू टीम को अपने सभी (सात) मुकाबलों में जीत मिली है। यही वजह है कि वह 14 अंकों (2.102) के साथ टॉप पर काबिज है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *