World Cup 2023: भारत के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, ईशान को आउट कर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच में मिचेल स्टार्क काफी खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्टार्क ने भारत के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया है। इस विकेट के साथ ही स्टार्क ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने विश्व कप इतिहास के सिर्फ 18 पारियों में 50 विकेट पूरे लिए हैं। यह रिकॉर्ड पिछले 48 वर्षों में नहीं बना था, जो स्टार्क ने बना दिया है।

भारत ने 2 रन पर गवा दिए 3 विकेट

मिचेल स्टार्क ने विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के पहले ही मुकाबले में दर्शा दिया है कि उन्हें क्यों विश्व का नंबर वन गेंदबाज कहा जाता है। मुकाबले से पहले ही माना जा रहा था कि स्टार्क इस विश्व कप में कहर ढा सकते हैं। उन्होंने इस कथन को सत्य करते हुए पहले ही मुकाबले से जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। स्टार्क ने ईशान को पहले ही ओवर में चलता कर दिया है। भारत की पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही है। भारत ने अपने तीन बल्लेबाजों को शून्य के स्कोर पर खो दिया है। भारत के सिर्फ 2 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर चुके थे।

सबसे कम गेंदों में 50 विकेट

मिचेल स्टार्क ने 50 विकेट लेने के लिए सिर्फ 941 गेंद खर्चे हैं। ऐसे में उन्होंने विकेट का अर्धशतक जड़ने के लिए सबसे कम गेंदे खर्चे हैं। स्टार्क के बाद लसिथ मलिंगा ने 1187 गेंद के बाद 50 विकेट अपने नाम किया था। तीसरे स्थान पर हैं ग्लेन मैकग्राथ, जिन्होंने 1540 गेंद खर्च कर 50 विकेट का आंकड़ा छुआ था। चौथे स्थान पर एम मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 1562 खर्च किए थे। इसके अलावा पांचवें स्थान पर वसीम अकरम हैं, उन्होंने 1748 गेंदे खर्च किए थे।

वनडे विश्व कप में सबसे अधिक विकेट

वनडे विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ हैं, उन्होंने 71 विकेट चटकाए हैं। दूसरे स्थान पर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 68 विकेट अपने नाम किए हैं। तीसरे स्थान पर लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने 56 विकेट चटकाए हैं। इसके बाद चौथे स्थान पर वसीम अकरम हैं, उन्होंने अभी तक विश्व कप में 55 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा पांचवें स्थान पर मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने आज ही अपना 50 वां विकेट लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…

    IPL 2026 में बिहार का दबदबा: वैभव सूर्यवंशी ने जीते कई बड़े अवॉर्ड, मुकेश, साकिब और अनुकूल ने भी छोड़ी गहरी छाप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *