महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: टॉस ने बदल दी कहानी, क्या हरमनप्रीत करेंगी करिश्मा?

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मैच में ग्रुप स्टेज की हार का बदला चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है। टीम की बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विरोधियों को मुश्किल में डाला है। वहीं, भारतीय टीम के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन हरमनप्रीत एंड कंपनी के पास इस सेमीफाइनल में जीत के साथ इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

प्रतिका रावल के बाहर होने के बाद टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हुआ है। इस अहम मुकाबले में स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करेंगी। शेफाली को प्रतिका के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ी राहत यह है कि नियमित कप्तान एलिसा हीली की वापसी हुई है। हीली इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं और टीम को मजबूत शुरुआत देने के लिए तैयार हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल टिकट हासिल कर पाएगा या नहीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…