चलती ट्रेन से महिला को धक्का देकर मोबाइल लूटा, हालत गंभीर – आरा रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना

भोजपुर, बिहार | 5 मई 2025: भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बदमाशों ने चलती ट्रेन से एक महिला यात्री को धक्का दे दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़िता ने मोबाइल लूटने की कोशिश का विरोध किया।

पीड़िता की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह की 25 वर्षीय पत्नी तनु कुमारी के रूप में हुई है। वह सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन से आरा दवा लेने जा रही थीं। घटना उस समय हुई जब ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर धीमी हुई थी। तभी बदमाशों ने तनु का मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने तनु को ट्रेन से धक्का दे दिया।

गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में तनु को गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के सिर, छाती और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

रेल डीएसपी प्रशांत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “सुबह करीब 9 बजे आउटर सिग्नल के पास छिनतई की यह घटना हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने बताया कि घटना के बाद बदमाश पीड़िता का मोबाइल लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़िता के भाई शशि रंजन कुमार ने बताया कि तनु पीरों से दवा लेने आरा जा रही थी। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान में जुटी है।

इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

  • Related Posts

    दालकोला चेकपोस्ट पर परिवहन मंत्री का औचक निरीक्षण, राजस्व लक्ष्य पूरा करने और व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण की मुखिया प्रियंका सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ में उत्कृष्ट महिला पंचायत नेता के रूप में हुईं सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *