बिहार में महिला की हत्या, पति ने किया सरेंडर; तीसरी बेटी होने पर प्रताड़ना का आरोप

जमुई में 26 वर्षीय महिला तराणा खातून की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पति इरफान अंसारी खुद जमुई टाउन थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जबकि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खून से लथपथ हालत में मिला शव

पड़ोसी फरीद अंसारी के अनुसार, घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा गया कि महिला अपने कमरे में खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी और घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसके बाद मुखिया धीरज मोदी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तीसरी बेटी होने से नाराजगी का आरोप

मृतका के पिता अनवर अंसारी, जो जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग गांव के निवासी हैं, ने आरोप लगाया कि 2018 में तराणा की शादी अमरथ (नया गांव) निवासी लुकमान अंसारी के बेटे इरफान से हुई थी। उन्होंने बताया कि पहली बेटी के जन्म के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। दूसरी और तीसरी बेटी होने के बाद उत्पीड़न बढ़ गया।

अनवर अंसारी का कहना है कि कई बार पंचायत और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया, लेकिन अंततः उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

पति गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

1200 675 26098532 thumbnail 16x9 jamui murder

घटना के बाद पति इरफान अंसारी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं उसके तीन भाई—शमशेर अंसारी, राजा, फिरोज—साथ ही मां और भाभी फरार हैं।

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से हमला किया गया है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पटना में सजी ‘दावत-ए-इफ्तार’, चिराग के द्वार पहुंचे नीतीश! साफा पहनाकर हुआ स्वागत; स्व. रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में अब ‘उद्यमी’ बनेंगे पैक्स और FPO! मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने शुरू किया महा-प्रशिक्षण; गांव में ही मिलेगा रोजगार, रुकेगा पलायन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading