ऑनलाइन मेवा खरीद रही महिला से ठगी, अकाउंट से उड़ाए 3 लाख से ज्यादा रुपए

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन सूखे मेवे खरीद रही एक महिला के साथ 3 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस ने ये जानकारी दी है।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के पनवेल में 54 साल की एक महिला से ऑनलाइन सूखे मेवे खरीदने के दौरान तीन लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार उसने 20 सितंबर को फेसबुक पर मेवे की एक दुकान का विज्ञापन देखा और कुछ सूखे मेवे का ऑर्डर दिया।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब महिला ने विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया, तो दूसरी ओर से व्यक्ति ने उसे यूपीआई-आधारित ऐप के माध्यम से भुगतान करने के तरीके के बारे में बताया। महिला ने जब निर्देशों का पालन किया तो दूसरी ओर से बताया गया कि लेनदेन विफल हो गया है, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 3,09,337 रुपए निकाल लिए गए हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दोबारा उस व्यक्ति से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला मंगलवार को पनवेल पुलिस थाने में दर्ज किया गया और जांच जारी है।

ये भी पढ़े..

दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

Share Add as a preferred…

’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

Share Add as a preferred…