गंगा की धारा बदलेगी या बच जाएगी दियारा?SDO–विधायक मौके पर अजमेरीपुर बैरिया पहुंचे, कहा—ग्रामीणों की जमीन नहीं डूबने देंगे

अजमेरीपुर बैरिया में 15 दिन से चल रहे ड्रेजिंग पर उठा विवाद

भागलपुर।अजमेरीपुर बैरिया दियारा के पास गंगा की धारा को लेकर मचे संग्राम के बीच गुरुवार को प्रशासन एक्टिव मोड में दिखा। सदर SDO विकास कुमार और स्थानीय विधायक मिथुन कुमार अचानक उस इलाके में पहुंचे, जहां पिछले 15 दिनों से गंगा में ड्रेजिंग का काम जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ड्रेजिंग के नाम पर धारा बदलने से कटाव बढ़ेगा और उनका घर–खेत सब नदी में समा जाएगा। इसी आशंका को लेकर लोग धरना भी दे चुके हैं।

ग्रामीणों ने कहा—“हमारी जमीन बचाइए, गंगा कहीं और ले जाइए”
पिछले कई दिनों से दियारा इलाके में कटाव की चिंता तेज थी। ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी थी कि धारा में जरा सी भी गड़बड़ी हुई तो हजारों लोगों पर संकट आ जाएगा। इसी मुद्दे पर गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने मौके का जायजा लिया।

SDO बोले—“कटाव रोकना प्राथमिकता है, बोल्डर पीचिंग का प्रस्ताव भेजेंगे”
निरीक्षण के बाद सदर SDO विकास कुमार ने कहा कि—

  • पिछले 15 दिनों से ड्रेजिंग का काम चल रहा है।
  • ग्रामीणों की चिंता उचित है, हर बिंदु पर वैज्ञानिक तरीके से समीक्षा होगी।
  • कटाव रोकने के लिए बोल्डर पीचिंग का प्रस्ताव जल संसाधन विभाग को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ग्रामीणों के हितों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

विधायक मिथुन कुमार का बड़ा बयान—“लोगों की जमीन बचेगी, जरूरत पड़े तो मंत्री–सचिव से मिलेंगे”
स्थानीय विधायक मिथुन कुमार भी पूरे समय निरीक्षण टीम के साथ रहे। उन्होंने कहा—

  • बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर वे खुद DМ से मिल चुके हैं।
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर आज फिर मौके पर पहुंचे।
  • “ग्रामीणों की जमीन और घरों पर संकट आया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। जरूरत हुई तो पटना जाकर मंत्री और सचिव से मिलकर ठोस कार्रवाई कराएंगे।”

विधायक ने दो टूक कहा कि काम तभी चलेगा जब ग्रामीणों की सहमति होगी।

क्या है विवाद?

  • दियारा में गंगा की धारा उथली हो गई है।
  • IWAI की ओर से ड्रेजिंग चल रही है ताकि जलमार्ग सुचारू रहे।
  • ग्रामीणों का आरोप—ड्रेजिंग की दिशा से पानी की धार तेज होकर उनके गांव की ओर कटाव बढ़ा रही है।
  • प्रशासन का दावा—धारा मोड़ी नहीं जा रही, सिर्फ गहराई बढ़ाई जा रही है।

सवाल अभी भी खड़े…

  • क्या ड्रेजिंग से कटाव बढ़ेगा?
  • क्या बोल्डर पीचिंग से गांव सुरक्षित हो सकेगा?
  • क्या ग्रामीणों को भरोसा दिलाने के लिए प्रशासन कोई ठोस रोडमैप पेश करेगा?

अभी जो साफ है वो इतना—
दियारा के लोग डरे हुए हैं, जमीन पर संकट साफ दिख रहा है और प्रशासन अब हर कदम सोच-समझकर आगे बढ़ रहा है।

 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़; ASI को गोली मारने वाले कुख्यात पप्पू साहनी का ‘एनकाउंटर’, दोनों अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में ‘घूसखोर’ अफसर पर निगरानी का शिकंजा; 50 हजार लेते रंगे हाथ धराए कृषि पदाधिकारी और ड्राइवर, खाद दुकानदार को कर रहे थे ब्लैकमेल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading