पति को झांसा देकर फरार हुई पत्नी, डेढ़ लाख रुपये लेकर हुई गायब

पीरपैंती (भागलपुर)। थाना क्षेत्र के दुलदुलिया गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक युवक विदेश जाने की तैयारी में था। इसके लिए उसने एक महाजन से करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज के तौर पर लिया था।

बताया जा रहा है कि 10 मई की सुबह उसकी पत्नी ने उसे किसी बहाने से झांसे में लिया और घर के बक्से में रखे रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह अपनी करीब दो वर्ष की मासूम बच्ची को घर पर ही छोड़कर फरार हो गई।

पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पीरपैंती थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार पत्नी की तलाश जारी है।

इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बिहार बजट किसानों के लिए गेमचेंजर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत.. राम कृपाल यादव बोले—जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना होगी शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *