लोकसभा में कूदने वाले दोनों शख्स कौन थे? नाम का हुआ खुलासा; संसद के बाहर से दो आरोपी गिरफ्तार

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान सुरक्षा घेरा को तोड़कर लोकसभा के अंदर दो अज्ञात के घुसने से संसद में हड़कंप मच गया। दोनों अनजान युवकों को देख संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्शन में आए और दोनों को पकड़ लिया। दोनों के नाम का खुलासा भी हो गया है। लोकसभा के अंदर घुसने वाले एक आरोपी का नाम मनोरंजन और दूसरे का सागर शर्मा है। मनोरंजन मैसूर का रहने वाला है।

मनोरंजन के पिता ने क्या कहा?

मनोरंजन के पिता ने बताया, “मेरा बेटा सीधा और ईमानदार है। स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों का अनुसरण करता है। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। समाज के लिए कुछ बढ़िया करना चाहता है। हमेशा स्वामी विवेकानंद की किताब पढ़ता है। इन किताबों को पढ़कर उसने ऐसा किया मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।” उन्होंन कहा, “वहां क्या हुआ मुझे पता नहीं, मनोरंजन ही मेरा बेटा है। हम लोग किसान परिवार से आते हैं और प्रताप सिम्हा के संसदीय क्षेत्र में ही रहते हैं। मेरा बेटा अच्छा लड़का है ।उसको हमने बढ़िया तरीके से पढ़ाया है। अब वो क्या करता है उसकी मुझे जानकारी नहीं है। आज जो हुआ वो खंडनीय है। मेरे बेटे ने किया हो या किसी ने भी किया हो, ऐसा नहीं होना चाहिए था।”

संसद के बाहर से दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं, संसद के बाहर से अमोल और नीलम को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें संसद मार्ग थाने लाया गया। धारा 144 के उल्लंघन के तहत गिरफ्तारी की गई। अभी जांच के दौरान कुछ और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। अमोल और नीलम को लेकर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क साधा है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी मांगी गई। दोनों राज्यों की पुलिस से दोनों के पारिवारिक स्टेटस और क्रिमिनल बैकग्राउंड की रिपोर्ट मांगी गई। नीलम और अमोल के समान को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। संसद भवन में दिल्ली पुलिस कमिश्नर मामले की जांच के लिए पहुंचे हुए हैं।

जानकारी सामने आई है कि जिस सांसद के रेफरेंस पर आरोपी की संसद में एंट्री हुई वो प्रताप सिम्हा हैं। वह बीजेपी के नेता हैं। पास पर नीचे सांसद का नाम लिखा है। प्रताप सिम्हा कर्नाटक के मैसूर से सांसद हैं। वह दूसरी बार संसद पहुंचे हैं। आरोपी का नाम सागर है।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *