कौन हैं पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी, जो दाऊद इब्राहिम को लेकर हो रहीं वायरल

पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद देश में हलचल तेज हो गई है. वहीं इस बीच पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी खूब वायरल हो रही हैं. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर दावा है कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है. पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार आरजू काजमी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

आरजू काजमी ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है. उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

Related Posts