ड्रग्स के लिए नहीं थे पैसे तो पति-पत्नी ने बच्चों को ही बेचा, हैरान करने वाला मामला आया सामने; जानें कैसे किया प्लानिंग

ड्रग्स की लग कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका एक बड़ा उदाहरण मुंबई से सामने आया है। यहां पति-पत्नी द्वारा ड्रग्स के लिए पैसा न होने पर अपने ही बच्चे को बेच देने का हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी लगते ही कड़ी कार्रवाई की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 4 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला।

बच्चों को कितने में बेचा?

मुंबई के अंधेरी इलाके में एक दंपत्ति द्वारा नशे की लत के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने ही दो बच्चों को बेचने देने की घटना सामने आई है। जैसे ही इसकी जानकारी लड़के के परिवार वाले को हुई तो पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दंपत्ति और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दंपत्ति ने लड़के को 60 हजार रुपये और एक महीने की बच्ची को 14 हजार रुपये में बेच दिया।

ऐसे हुई पूरी प्लानिंग

नशे के लिए बच्चों को बेचने के मामले में पुलिस ने शब्बीर खान, उसकी पत्नी सानिया, उषा राठौड़ और शकील मकरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया की शब्बीर और सानिया नशे के आदी थे, वह नशे के बिना नहीं रह पाते थे। उसी समय आरोपी महिला राठौड़ उसके संपर्क में आई, उसने खान दम्पति को अपना पहला बेटा बेचने के लिए तैयार किया और  दो साल का बेटा हुसैन और एक महीने 22 दिन की बेटी को बेच दिया। जिस व्यक्ति को बेचा गया उसकी पहचान की जानी बाकी है।

आरोपी की बहन ने दी शिकायत

सूत्रों ने आगे बताया की आरोपी शब्बीर की बहन रूबीना खान को जब इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गई। उसने अपने भाई पर गुस्सा किया और तुरंत डीएन नगर पुलिस स्टेशन पहुंच गई। महिला ने भाई-भाभी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।

  • Related Posts

    ‘नीतीश ही रहेंगे मुख्यमंत्री’ — कार्यकर्ताओं का हुंकार, सीएम आवास पर भारी भीड़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *